Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades BBL 2025 Live Streaming: आज होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बिग बैश लीग 2024-25 का 34वां मैच होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच आज यांनी 14 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा. होबार्ट हरिकेन्स ने टूर्नामेंट में अब तब 7 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत, 1 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है.
Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades 34th Match Big Bash League 2024-25 Live Streaming: बिग बैश लीग 2024-25 का 34वां मैच होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच आज यांनी 14 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा. होबार्ट हरिकेन्स ने टूर्नामेंट में अब तब 7 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत, 1 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में होबार्ट हरिकेन्स की टीम 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, मेलबर्न रेनेगेड्स ने टूर्नामेंट में आगाज शानदार किया था. लेकिन अब टॉप 4 से फिसल गई है. मेलबर्न रेनेगेड्स ने टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं. जिसमें 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
बिग बैश लीग 2024-25 में होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच 34वां मुकाबला कब खेला जाएगा?
बिग बैश लीग 2024-25 में होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच 34वां मुकाबला 14 जनवरी मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
बिग बैश लीग 2024-25 में होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच 34वां मुकाबला कहां देखें?
बिग बैश लीग 2024-25 में होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच 34वें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
होबार्ट हरिकेंस टीम: मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), नाथन एलिस (कप्तान), मिशेल ओवेन, चार्ली वाकिम, निखिल चौधरी, टिम डेविड, कैलेब ज्यूएल, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, बिली स्टैनलेक, मार्कस बीन, पैट्रिक डूली, पीटर हैटज़ोग्लू, जेक डोरान
मेलबर्न रेनेगेड्स टीम: टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), विल सदरलैंड (कप्तान), जोश ब्राउन, मार्कस हैरिस, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, जैकब बेथेल, हैरी डिक्सन, थॉमस स्टीवर्ट रोजर्स, फ़र्गस ओ नील, एडम ज़म्पा, कैलम स्टो, ज़ेवियर क्रोन, तवांडा मुये, सैमुअल इलियट
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

