क्रिकेट

SRH vs MI TATA IPL 2025 Preview: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला 23 अप्रैल(बुधवार) को हैदराबाद(Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा

SRH vs MI TATA IPL 2025 Preview: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला 23 अप्रैल(बुधवार) को हैदराबाद(Hyderabad)  के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा. मेज़बान सनराइजर्स हैदराबाद इस समय आईपीएल 2025 की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और उनका सामना होने जा रहा है मुंबई इंडियंस से, जो अब तक की पांच बार की चैंपियन टीम है और इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है. मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मैच जीते हैं और इस मुकाबले से पहले वह छठे स्थान पर काबिज है. जिसमें SRH का यह आठवां, जबकि MI का नौवां मैच होगा. पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था, जिससे मनोवैज्ञानिक बढ़त भी उनके पास है. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन का कब्जा, प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

पिछले साल की उपविजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन कर रही है. सिवाय चेन्नई सुपर किंग्स के बाद हैदराबाद ने अब तक सात में से केवल दो मैच जीते हैं, जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा है. उनका नेट रन रेट -1.217 है, जो प्लेऑफ की उम्मीदों को काफी कमजोर करता है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने शुरुआती मुकाबलों में हार के बाद जबरदस्त वापसी की है और लगातार तीन मैच जीतकर अब तक आठ अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है, हैदराबाद के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा होगा, वहीं मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs MI Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से मुंबई इंडियंस ने 14 मैच जीते हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है. पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(SRH vs MI IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह , ईशान किशन , ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. इन खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (SRH vs MI Mini Battle): SRH के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और MI के विकेटटेकर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, सूर्यकुमार यादव बनाम मोहम्मद शमी की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला 23 अप्रैल(बुधवार) को हैदराबाद(Hyderabad)  के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 07:00 बजे होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच को दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada और Star Sports 1 Telugu चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, MI बनाम SRH मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप मुकाबला देख सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत रेड्डी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: आर स्मरण, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).