हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में किया कुछ ऐसा जिससे धोनी भी उनके मुरीद हो जाएंगे

हरमनप्रीत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सर्रे स्टार की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बनाए. इसके जवाब में लंकाशायर की सलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन और ई जोंस ने बेहतरीन शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की

हरमनप्रीत कौर (Photo: Getty)

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज ने इंग्लैंड में चल रहे 'कीया ओवल महिला टी-20 लीग' में शानदार शुरुआत की है. भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला सरे स्टार्स के खिलाफ गरजा और उन्होंने अपनी टीम लैंकशर थंडर को बड़ी जीत दिलाई. इस लीग में अपना पहला मैच खेलते हुए आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हरमनप्रीत ने छक्का जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई. इस छक्के के साथ ही हरमनप्रीत में भी अपना लोहा मनवाया.

हरमनप्रीत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सर्रे स्टार की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बनाए. इसके जवाब में लंकाशायर की सलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन और ई जोंस ने बेहतरीन शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की. बोल्टन ने 61 गेंदो पर 87 रन बनाए मगर उनके आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई.

जीत के लिए लैंकशर थंडर को आखिरी ओवर में जब 11 रन की जरूरत थी. पहली गेंद पर हरमनप्रीत ने एक रन लिया मगर अगली गेंद पर विकेट गिर गया. तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत फिर स्ट्राइक पर आई और दो रन बनाए. अब 3 गेंदे बची थी और 8 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़ा. अब दो बॉल में 4 रनों की दरकार थी. पांचवी गेंद पर कौर ने स्टेप-आउट किया और मिड-विकेट के ऊपर से शानदार चक्का जड़ा.

बता दें इसी लीग में रविवार को भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया था

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट