Hardik Pandya New Milestone: हार्दिक पांड्या ने टी20 में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने थी. जिसमें आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां उन्होंने मुंबई को 222 का टारगेट दिया.

Hardik Pandya (Photo: X)

Hardik Pandya New Milestone: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने थी. जिसमें आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां उन्होंने मुंबई को 222 का टारगेट दिया. विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियों ने आरसीबी को हाई-स्कोरिंग स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन अंत में मुंबई 209 रन ही बना सकी. हालांकि, इस हाई-स्कोरिंग मैच में एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सुर्खियां बटोरीं. हार्दिक ने इस मैच में ने केवल गेंद बल्कि बल्ले से से धमाल मचाया. हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि बल्ले से हार्दिक ने 15 गेंदों में 42 रन बनाए. ईद दौरान उन्होंने ने 4 छक्के और 3 चौका लगाया. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की.

यह भी पढें: MI vs RCB IPL 2025: टिम डेविड और फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन के पास लपका अविश्वसनीय कैच, बल्लेबाज भी हैरान, देखें वीडियो

दरअसल, स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पहली पारी में दो विकेट लिए और ऐसा करते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए. उन्होंने विराट कोहली और लियाम लिविंगस्टोन के विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. ​​इसके अलावा, पंड्या टी20 क्रिकेट में 5000+ रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर और कुल मिलाकर 12वें खिलाड़ी भी बन गए हैं. ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि बोपारा, डेनियल क्रिश्चियन, मोइन अली, शेन वॉटसन और मोहम्मद हफीज अन्य क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंनेये कारनामा किया है.

टी20 में 5000 रन और 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

ड्वेन ब्रावो – 6970 रन और 631 विकेट

शाकिब अल हसन – 7438 रन और 492 विकेट

आंद्रे रसेल – 9018 रन और 470 विकेट

मोहम्मद नबी – 6135 रन और 369 विकेट

समित पटेल – 6673 रन और 352 विकेट

कीरोन पोलार्ड – 13537 रन और 326 विकेट

रवि बोपारा – 9486 रन और 291 विकेट

डैनियल क्रिश्चियन – 5848 रन और 281 विकेट

मोईन अली – 7140 रन और 375 विकेट

शेन वॉटसन – 8821 रन और 343 विकेट

मोहम्मद हफीज – 7946 रन और 202 विकेट

हार्दिक पांड्या – 5390 रन और 200 विकेट

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी