Gurugram: IPL मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में नेपाली नागरिक सहित 7 गिरफ्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के दो अलग-अलग मामलों में गुरुग्राम पुलिस ने एक नेपाली नागरिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी में कथित संलिप्तता के लिए अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के दो अलग-अलग मामलों में गुरुग्राम पुलिस ने एक नेपाली नागरिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी में कथित संलिप्तता के लिए अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पहली घटना में, नेपाल निवासी राजू थापा के साथ राजस्थान के अनिल और रोहित को गिरफ्तार किया गया था. गुरुग्राम के सेक्टर-66 में एमार पाम टेरेस सिलेक्ट अपार्टमेंट से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "विशेष सूचना के आधार पर, पुलिस ने मौके पर छापा मारा और आरोपियों को तब गिरफ्तार किया जब वे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे."

पुलिस ने उनके पास से 26 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 फोन चार्जर, 1 लैपटॉप चार्जर, 1 रजिस्टर और 1 कैलकुलेटर बरामद किया है. पुलिस के अनुसार छापे के दौरान, उन्होंने देखा कि एक आरोपी एक रजिस्टर में गेम के बारे में एंट्री दर्ज कर रहा था, जबकि फोन पर उसका साथी मुंबई इंडियंस के लिए रेट के बारे में बात कर रहा था. गुरुग्राम के सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Satta Matka: आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

वहीं, एक अन्य मामले में, पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया, जो गुरुवार रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच में सट्टेबाजी में शामिल थे. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुरुग्राम के अमनपुरा इलाके के आशीष, राजस्थान के दौसा के राजेंद्र प्रसाद शर्मा, उत्तर प्रदेश के बरेली के सचिन चावला और जयपुर के विश्राम शर्मा के रूप में हुई.

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने मानेसर के सेक्टर-1 स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा और अपराधियों को पकड़ा. उनके पास से 13 मोबाइल फोन, 1 एलईडी टेलीविजन सेट और एक सट्टेबाजी रजिस्टर जब्त किया गया है. बोकेन ने कहा, "इस आईपीएल सीजन के दौरान, कई सट्टेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी से निपटने के लिए सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया है."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल