Gujarat Titans IPL Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अहमदाबाद में कितने मैच जीते और हारे

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. एक तरफ शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी, तो दूसरी ओर रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 Final Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का विजेता जल्द मिल जाएगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगाई थीं. इस सीजन का फाइनल मुकाबला कल यानी 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Stats And Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड और भारत के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान है और टीम यहां साल 2022 से अपने होम मैच खेल रही है. 1,10,000 दर्शकों की क्षमता वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है. ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि इस मैदान पर गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड कैसा रहा है और किन खिलाड़ियों ने यहां सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने साल 2022 से अब तक कुल 28 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 11 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं बाकी मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका.

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का हाईएस्ट और लोएस्ट टोटल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सर्वोच्च स्कोर 233 रन है. टीम ने यह स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2023 में बनाया था. वहीं इस मैदान पर गुजरात टाइटंस का सबसे कम स्कोर 89 रन है, जो आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था. इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज 204 रन का रहा है, जिसे गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में हासिल किया था. वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सर्वोच्च टीम स्कोर 243 रन है, जो पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में बनाया था.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाउंड्री का साइज

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बाउंड्री की बात करें तो यहां एक तरफ स्क्वायर बाउंड्री 62 मीटर की है, जबकि दूसरी तरफ 70 मीटर की बाउंड्री मौजूद है. वहीं सामने और पीछे की ओर बाउंड्री की लंबाई 72 मीटर है. ऐसे में इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को परिस्थितियों के अनुसार फायदा मिल सकता है.

गुजरात टाइटंस के इन खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में मचाया धमाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी कप्तान शुभमन गिल ने खेली है. शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में 129 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस के लिए इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मोहित शर्मा ने किया था. मोहित शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs GT Final Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs RCB, IPL 2026 Final Stats And Preview: दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, TATA IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रचेगी इतिहास या गुजरात दोहराएगी 2022 का कमाल? जानिए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड