Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2025 17th Match Pitch Report And Weather Update: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या गुजरात जाइंट्स की घातक गेंदबाजी करेगी प्रहार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इस सीजन में लगातार दो जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत करने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर गुजरात जायंट्स की टीम डब्ल्यूपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी.
Gujarat Giants Women (WPL) vs Delhi Capitals Women (WPL), Womens Premier League 2025 17th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का कारवां अब लखनऊ (Lucknow) पहुंच गया हैं. इस सीजन का 17वां मुकाबला गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 7 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में गुजरात जाइंट्स की अगुवाई एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2025 17th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आना चाहेगी गुजरात जाइंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इस सीजन में लगातार दो जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत करने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर गुजरात जायंट्स की टीम डब्ल्यूपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी.
गुजरात जायंट्स ने अब तक छह मैच खेली हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा हैं. छह अंक के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत दर्ज कर अपने अंक 12 तक ले जाने के अलावा फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने नेट रन रेट को भी बेहतर करना चाहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (GG W vs DC W Head To Head)
महिला प्रीमियर लीग में अब तक गुजरात जायंट्स महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इन पांच मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच अपने नाम किए हैं. जबकि, गुजरात जाइंट्स को महज एक मैच में जीत हासिल हुई हैं.
एकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Ekana Cricket Stadium Pitch Report)
गुजरात जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. अन्य मैदानों की तुलना में, जहां पिचों को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, एकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, विशेष रूप से धीमी गति और स्पिन गेंदबाजों की मदद करने के लिए जानी जाती है. पिछले सीजन में आईपीएल के दौरान मिश्रित परिणाम देखने को मिले थे.
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 में यह पिच किस तरह का खेल दिखाती है. इस मैदान पर अब तक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय के 3 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है. यह पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार रहती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.
मौसम का हाल (Lucknow Weather Report)
गुजरात जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. मैच के दौरान लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और तापमान 26-28°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा.
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जॉनासन, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऐनाबेल सदरलैंड , मारीजान काप, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मनि, श्री चरिणी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

