GT vs SRH, TATA IPL 2025 51th Match Toss Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें कौनसी टीम जीत सकती हैं टॉस

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 51th Match Toss Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 51वां मुकाबला आज यानी 2 मई को गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: GT vs SRH T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

यह सीजन पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को छह मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने नौ मैच खेले हैं और उसे 6 में जीत मिली है. ये प्लेऑफ के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

गुजरात टाइटंस अपने पिछले मैच में हारी थी लेकिन टीम अभी भी टॉप 4 में बनी हुई है. अगर आज गुजरात टाइटंस की टीम जीती तो वह आरसीबी को पीछे छोड़कर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी. सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बचाए रखने के लिए हर हाल में जीतना है. सनराइजर्स हैदराबाद अभी तालिका में नौवें नंबर पर है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीम के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थीं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी. आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद इस बार वापसी करना चाहेगी.

टॉस का महत्व

टाटा आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला आज यानी दो मई को गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह स्टेडियम लाल और काली मिट्‌टी दोनों से बनी हुई पिच हैं. लाल मिट्‌टी की पिच अच्छा उछाल देती है, जिससे बल्लेबाजों शॉट्स खेलने में आसानी होती हैं. काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यह स्पिनरों को मदद करती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है. आईपीएल में यहां कई हाई स्कोरिंग मैच हो चुके हैं. ऐसे में संभावना है कि एक बार फिर यहां रनों की खूब बारिश हो सकती है. कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. पिछले आईपीएल सीज़न में इस मैदान पर खेले गए मैचों में टॉस गवांने वाली टीम ने 58% मुकाबले जीते थे, जो टॉस की अहमियत को दर्शाता है.

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में कौन होगा टॉस का बॉस? (GT vs SRH Toss Winner Prediction)

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन टॉस जीते हैं जबकि गुजरात टाइटंस ने केवल दो टॉस जीते हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टॉस जीत सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी और मोहम्मद शमी.

नोट: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Ahmedabad Ahmedabad pitch report Ahmedabad Weather Ahmedabad Weather Report Ahmedabad Weather Update GT vs SRH gt vs srh 2025 GT vs SRH Live Match Scorecard GT vs SRH LIVE Streaming GT vs SRH Live Toss Update GT vs SRH Match Update GT vs SRH Match Winner GT vs SRH Pitch Report GT vs SRH Score Update GT vs SRH Scorecard GT vs SRH Weather Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Match Score Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Match Scorecard Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Scorecard Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Match Scorecard Gujarat Titans vs SunRisers Hyderabad Pitch Report Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Stats indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Narendra Modi Stadium Narendra Modi Stadium Pitch Report Shubman Gill Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today ipl match Where To Watch GT vs SRH Match Where To Watch Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad yesterday ipl match अहमदाबाद अहमदाबाद पिच रिपोर्ट अहमदाबाद मौसम अहमदाबाद मौसम अपडेट अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट आईपीएल आईपीएल 2025 आज आईपीएल मैच इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 कल आईपीएल मैच गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम 11 प्रेडिक्शन 2023 जीटी बनाम एसआरएच जीटी बनाम एसआरएच 2025 जीटी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट जीटी बनाम एसआरएच मैच अपडेट जीटी बनाम एसआरएच मैच कहां देखें जीटी बनाम एसआरएच मैच विजेता जीटी बनाम एसआरएच मौसम जीटी बनाम एसआरएच लाइव टॉस अपडेट जीटी बनाम एसआरएच लाइव मैच स्कोरकार्ड जीटी बनाम एसआरएच लाइव स्ट्रीमिंग जीटी बनाम एसआरएच स्कोर अपडेट जीटी बनाम एसआरएच स्कोरकार्ड टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 नरेंद्र मोदी स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट पैट कमिंस शुभमन गिल

\