GT vs SRH Fantasy Captain and Vice Captain Choices: आज IPL में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें अपनी टीम फैंटेसी में किस बनाए कप्तान और उपकप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 51 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा. गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से गंवा दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

GT vs SRH Fantasy Captain and Vice Captain Choices: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 51 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा. गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से गंवा दिया. उन्होंने अब तक नौ मैच खेले हैं. जिनमें से छह जीते हैं और तीन हारे हैं.दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से जीता था. अब तक उन्होंने 9 मैच खेले है. जिसमें तीन मैच जीते हैं और छह हारे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. वहीं शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात की नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने पर होगी. ऐसे में आइए जानतें इस मैच कप्तान और उपकप्तान के विकल्प कौन कौन से हैं.

यह भी पढें: Most Runs & Wickets In IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर सूर्यकुमार यादव ने जमाया कब्ज़ा, जोश हेज़लवुड के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 शीर्ष कप्तानी पिक्स

साई सुदर्शन (जीटी)

साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में है. उन्होंने ने अब तक नौ मैचों में 456 रन बनाए हैं. पिछले मैच में उन्होंने 39 रन बनाए थे. इस सीजन में वे पांच अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 का है. चूंकि वे लगातार रन बना रहे हैं, इसलिए वे कप्तानी के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. इसके अलावा साई सुदर्शन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने अभी तक इस मैदान पर 16 मैच खेले हैं, जिसमें 57.20 की औसत से 858 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है.

शुभमन गिल (जीटी)

शुभमन गिल भी अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने नौ मैचों में 389 रन बनाए हैं. पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 84 रन बनाए थे और उससे पहले उन्होंने 90 रन बनाए थे. पिछली बार जब गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला था. तो वे 61 रन बनाकर नाबाद रहे थे. उन्होंने अब तक चार अर्धशतक लगाए हैं और वे कप्तानी के लिए भी मजबूत विकल्प हो सकते हैं. वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने 23 मैच खेले हैं, जिसमें 61.00 की औसत से 1159 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं.

हर्षल पटेल (एसआरएच)

हर्षल पटेल ने अब तक आठ मैचों में 13 विकेट लिए हैं. पिछले मैच में उन्होंने चार विकेट लिए और इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में पहले भी चार विकेट लिए हैं. वह हैदराबाद की तरफ़ से कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं.

प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं: वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या जो अपनी टीम के अच्छा प्रदर्शन कर सकतीं हैं. तो यह कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,

इम्पैक्ट प्लेयर: करीम जनत/ईशांत शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी

इम्पैक्ट प्लेयर: मोहम्मद शमी

नोट: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: क्या RCB की जीत के बाद नुसरत भरूचा ने आपत्तिजनक ऑडियो वाला इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया था? जानें इस वायरल दावे का पूरा सच

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड