GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Stats And Preview: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR Qualifier-2 Match Playing)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में रही है. टीम के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. मिडिल ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड