GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को मात देकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि विजेता टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, TATA IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रचेगी इतिहास या गुजरात दोहराएगी 2022 का कमाल? जानिए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB Final Match Playing)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now