GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Key Players To Watch Out: आज गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 30 अप्रैल को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 मुकाबले जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 42nd Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 42वां मुकाबला आज यानी 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 2 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 30 अप्रैल को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 मुकाबले जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि 3 मैच गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs RCB Key Players To Watch)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 8 पारियों में 58.50 की औसत और 162.50 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 7 पारियों में 47 की औसत और 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में 16.85 की औसत और 7.61 की इकॉनमी से 14 विकेट झटके हैं.

गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार लय में है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल टीम के लिए अहम होंगे. मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और टिम डेविड मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB 42nd T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट