GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Key Players To Watch Out: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 66वां मुकाबला आज यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी 13 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 7 में हार मिली है. गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और टीम इस मुकाबले को तैयारी के तौर पर देखेगी. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 21 मई को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 8 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (GT vs CSK Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं. इनमें से 5 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 4 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs CSK Key Players To Watch)

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 157.78 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं. वहीं शुभमन गिल के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 443 रन निकले हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 169.77 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं. शिवम दुबे भी टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट झटके हैं, जबकि कागिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.

गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मुकाबले में हार के बावजूद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और राहुल तेवतिया अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. टीम पिछले मुकाबले में मिली हार को भूलकर वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और स्पेंसर जॉनसन टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs CSK 66th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.