Neeraj Chopra CWG 2026 Schedule: 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में लौटेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब होगा जेवलिन थ्रो मुकाबला; नोट कर लें तारीख
नीरज चोपड़ा का लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना होगा. भारत के स्टार एथलीट के अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव भी पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में देश के लिए पदक की चुनौती पेश करेंगे.
Neeraj Chopra Commonwealth Games 2026 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से हो चुकी है और यह मेगा इवेंट 2 अगस्त तक चलेगा. इस बार भारत के 124 एथलीट विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) पर रहेंगी, जो आठ साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे हैं. नीरज ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन चोट के कारण 2022 संस्करण में हिस्सा नहीं ले सके थे. ऐसे में फैंस एक बार फिर उनसे स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch Commonwealth Games 2026 Day 2 Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन का लाइव प्रसारण
नीरज चोपड़ा का लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना होगा. भारत के स्टार एथलीट के अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव भी पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में देश के लिए पदक की चुनौती पेश करेंगे.
कब होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला? (Neeraj Chopra Match Date In CWG 2026)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होंगी. नीरज चोपड़ा 30 जुलाई को पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालीफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे. अगर वह क्वालीफाई करने में सफल रहते हैं, तो 31 जुलाई को होने वाले फाइनल में भी एक्शन में नजर आएंगे.
2018 में जीता था गोल्ड मेडल
नीरज चोपड़ा ने अब तक केवल एक बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है. उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 86.47 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. हालांकि चोट के कारण वह 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे.
नीरज चोपड़ा का पर्सनल बेस्ट
भारत के ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा का पर्सनल बेस्ट 90.23 मीटर है. वह 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय जेवलिन थ्रोअर भी हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत अब तक 564 पदक जीत चुका है. इनमें 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक शामिल हैं. वहीं 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 61 पदक अपने नाम किए थे, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2026 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

