Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने वीडियो जारी कर दिया हेल्थ अपडेट, लड़खड़ाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहों को किया खारिज

Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के बाद फिटनेस हासिल कर ली है. कांबली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है. वह बिल्कुल फिट और ठीक दिख रहे हैं, जिससे सभी अफ़वाहें पर विराम लगा दिया हैं. इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें दो लोगों के सहारे चलते हुए देखा जा सकता था और वह अस्वस्थ लग रहे थे.

विनोद कांबली ने चिकित्सा सहायता की आवश्यकता की अफवाहों को किया खारिज