नहीं रहे पूर्व कप्तान अजित वाडेकर, मुंबई के अस्पताल में ली आखरी सांस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सिलेक्टर अजित वाडेकर का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया. वे 77 साल के थे. बाए हाथ के वाडेकर का जन्म 1 अप्रैल 1941 में मुंबई में हुआ था. उन्होंने भारत के लिए 37 टेस्ट मैच खेले जिसमे 31 के औसत से 2113 रन बनाए.

अजित वाडेकर (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सिलेक्टर अजित वाडेकर का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया. वे 77 साल के थे. बाए हाथ के वाडेकर का जन्म 1 अप्रैल 1941 में मुंबई में हुआ था. उन्होंने भारत के लिए 37 टेस्ट मैच खेले जिसमे 31 के औसत से 2113 रन बनाए. उन्होंने 237 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें 15,380 रन बनाए.

टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच वाडेकर के कप्तानी में ही खेल था. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीती थी. क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें साल 1967 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था.

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने मैनेजर के तौर भारत की राष्ट्रीय टीम में अपनी सेवा दी. वह 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड