Rawalpindi Weather Update: रावलपिंडी में भारी बारिश के चलते पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल रद्द

मौसम में सुधार नहीं होने और पिच गीली होने के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गाया है. उम्मीद है कि कल मौसम ठीक हो और समय पर टॉस किया जा सकें और पुरे दिन का खेल बिना किसी रुकावट को देखने को मिल सकें.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम(Photo Credit: X/@TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Weather Updates : पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 30 अगस्त से रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाना था, लेकिन रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बारिश ने खलल डाल दिया है. मैच की शुरुआत में ही भारी बारिश के कारण टॉस में देरी हो गई है. रातभर हुई बारिश के चलते मैदान में पानी भर गया है, और ग्राउंड स्टाफ द्वारा कवर्स लगाए गए थे. लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने और पिच गीली होने के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गाया है. उम्मीद है कि कल मौसम ठीक हो और समय पर टॉस किया जा सकें और पुरे दिन का खेल बिना किसी रुकावट को देखने को मिल सकें. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच में बारिश बिगड़ेगी खेल? यहां जानें कैसी रहेगी रावलपिंडी की मौसम और पिच का मिजाज

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट का पहले दिन का खेल रद्द

रावलपिंडी में मौसम की ताजा हालात

कल के दिन के लिए मौसम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं लग रही है, क्योंकि पूरे दिन में बारिश की संभावना जताई गई है. अभी भी तेज बारिश हो रही है. जो दूसरे दिन के खेल के लिए बुरी खबर है. इसका असर मैच के समय पर पड़ सकता है, और खिलाड़ियों को मैदान में उतरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. यह मैच पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट से हार चुके हैं.

पाकिस्तान टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि बांग्लादेश इस ऐतिहासिक सीरीज को जीतने के लिए उत्साहित है​. यदि मौसम ने साथ दिया, तो रावलपिंडी के पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, खासकर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा. इसके अलावा, स्पिनर्स के लिए भी पिच अनुकूल हो सकती है, जैसा कि पहले टेस्ट में देखा गया था, अधिक जानकारी के लिए, लाइव कवरेज पर नजर बनाए रखें

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड