दिल्ली के फिरोज शाह कोटला का नाम हुआ अरुण जेटली स्टेडियम, विराट स्टैंड का भी हुआ अनावरण

देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया. इसके साथ ही स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के मौजूदा स्टार कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी किया गया.

विराट कोहली और अरुण जेटली स्टेडियम (Photo Credits: Getty Images and Wikimedia Commons)

देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) के नाम पर आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Stadium) का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) कर दिया गया. इसके साथ ही स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के मौजूदा स्टार कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम पर भी किया गया. बता दें कि मैदान का नाम फिरोजशाह कोटला ही रहेगा. नए नामकरण समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी शामिल हुए.

इस दौरान क्रिकेट जगत से कप्तान विराट कोहली उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, खलील अहमद, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा सहित कई खिलाड़ी कार्यक्रम में मौजूद हुए. यह भी पढ़ें- DDCA का ऐलान, अब अरुण जेटली के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

बता दें कि देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 24 अगस्त 2019 को लंबे अवधि की बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था. जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष रह चुके थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट