Is Danish Kaneria Based in India? पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया की X प्रोफाइल पर ‘बेस्ड इन इंडिया’ दिखने से फैंस हैरान, देखें रिएक्शन
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दिग्गज दानिश कनेरिया एक अनचाही विवाद के केंद्र में आ गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी आधिकारिक X प्रोफ़ाइल में यह दिखा कि उनका अकाउंट भारत में आधारित है. कनेरिया की X प्रोफ़ाइल के “About this account” सेक्शन में “Account based in” वाले भाग में लोकेशन के रूप में भारत लिखा हुआ दिखाई दे रहा है
Is Danish Kaneria Based in India: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दिग्गज दानिश कनेरिया एक अनचाही विवाद के केंद्र में आ गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी आधिकारिक X प्रोफ़ाइल में यह दिखा कि उनका अकाउंट भारत में आधारित है. कनेरिया की X प्रोफ़ाइल के “About this account” सेक्शन में “Account based in” वाले भाग में लोकेशन के रूप में भारत लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. X प्लेटफॉर्म के अनुसार, किसी अकाउंट के ‘based in’ सेक्शन पर हाल की यात्रा या अस्थाई रूप से स्थान परिवर्तन का प्रभाव पड़ सकता है. यह जानकारी सामने आते ही कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. केएल राहुल के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को मिला मौका
दानिश कनेरिया के एक्स अकाउंट पर लिखा दिख रहा है 'बेस्ड इन इंडिया'
देखें फैंस का रिएक्शन
हालाँकि, X ने अपनी वेबसाइट पर साफ तौर पर उल्लेख किया है कि ‘Account based in’ सेक्शन का डेटा हमेशा सटीक नहीं होता और यह समय-समय पर बदल सकता है. जिसके फैंस ने कई तरह के अजीबोंगरिब सवाल उठाने लगे हैं.