Sachin Tendulkar In New York: भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 के हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनके प्रशंसकों और लोगों ने घेर लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन अपनी कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कवर किया हुआ है. उनके प्रशंसक इस पल को अपने मोबाइल फोन पर कैद करना चाहते थे. सचिन 9 जून को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच में शामिल हो सकते हैं.
वीडियो देखें:
Madness for Sachin Tendulkar at the road of New York @sachin_rt #iccmenst20worldcup2024 @BCCI pic.twitter.com/4sbLtUR8Lb
— vipul kashyap (@kashyapvipul) June 9, 2024













QuickLY