England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिम्रोन हेटमायर और रोस्टन चेज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें पूर्व चैंपियन हैं और दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं, जिससे इस मैच का महत्व और भी बढ़ जाता है. इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दोनों ही अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल करके मैदान में उतर रहे हैं. इंग्लैंड की टीम शाई होप की अगुवाई में खेल रही वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस रोमांचक मुकाबले में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, ⁠⁠सैम करन, आदिल राशिद, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और अकील होसेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और शमर जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शिमरोन हेटमायर और सैम करन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था. शाई होप के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. ब्रैंडन किंग के साथ शाई होप पारी की शुरुआत करेंगे. वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है. 13 पारियों में फिल साल्ट ने 64.00 के उल्लेखनीय औसत और 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिम्रोन हेटमायर और रोस्टन चेज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए. वेस्ट इंडीज की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने महज 42 गेंदों पर दो चौके और सात छक्के लगाए. शेरफेन रदरफोर्ड के अलावा रोस्टन चेज़ ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जेमी ओवरटन और आदिल राशिद के अलावा जोफ्रा आर्चर और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी: 196/6, 20 ओवर (ब्रैंडन किंग 1 रन, शाई होप 0 रन, शिम्रोन हेटमायर 23 रन, रोस्टन चेज़ 34 रन, शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 76 रन, रोवमैन पॉवेल 14 रन, जेसन होल्डर 33 रन और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 1 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 1 विकेट, सैम करन 1 विकेट, जेमी ओवरटन 2 विकेट और आदिल राशिद 2 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल