England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में महज 166 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सैम करन ने 30 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. सैम करन के अलावा जेकब बेथेल ने 33 रन बटोरे.
England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्ट इंडीज की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. वहीं, इंग्लैंड के लिए अगला मुकाबला 'करो या मरो' वाला होने वाला हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिम्रोन हेटमायर और रोस्टन चेज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए. वेस्ट इंडीज की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने महज 42 गेंदों पर दो चौके और सात छक्के लगाए. शेरफेन रदरफोर्ड के अलावा रोस्टन चेज़ ने 34 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जेमी ओवरटन और आदिल राशिद के अलावा जोफ्रा आर्चर और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में महज 166 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सैम करन ने 30 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. सैम करन के अलावा जेकब बेथेल ने 33 रन बटोरे.
वहीं, वेस्ट इंडीज की टीम को रोमारियो शेफर्ड ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. वेस्ट इंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. गुडाकेश मोती के अलावा रोस्टन चेज़ ने दो विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी: 196/6, 20 ओवर (ब्रैंडन किंग 1 रन, शाई होप 0 रन, शिम्रोन हेटमायर 23 रन, रोस्टन चेज़ 34 रन, शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 76 रन, रोवमैन पॉवेल 14 रन, जेसन होल्डर 33 रन और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 1 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 1 विकेट, सैम करन 1 विकेट, जेमी ओवरटन 2 विकेट और आदिल राशिद 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 166/10, 19 ओवर (फिल सॉल्ट 30 रन, जोस बटलर 21 रन, जैकब बेथेल 30 रन, टॉम बैंटन 2 रन, हैरी ब्रूक 17 रन, सैम करन नाबाद 43 रन, विल जैक्स 2 रन, जेमी ओवरटन 5 रन, जोफ्रा आर्चर 6 रन, लियाम डॉसन 1 रन और आदिल राशिद 0 रन.)
वेस्ट इंडीज की गेंदबाजी: (रोमारियो शेफर्ड 1 विकेट, अकील होसेन 1 विकेट, शमर जोसेफ 1 विकेट, रोस्टन चेज़ 2 विकेट और गुडाकेश मोती 3 विकेट).
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.