England vs Sri Lanka, 3rd Test Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 211 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 44.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर 221 रन बना लिए थे. टॉस गवांने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन जोड़े. इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में कप्तान ओली पोप ने सबसे ज्यादा 154 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kennington Oval Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभाल रहे हैं और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) कर रहे हैं. England vs Sri Lanka, 3rd Test Day 2 Scorecard: इंग्लैंड की पहली पारी 325 रनों पर सिमटी, कप्तान ओली पोप ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 45 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा 64 रन और कामिंदु मेंडिस 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की टीम अभी भी 114 रनों से पीछे हैं. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 44.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर 221 रन बना लिए थे.

टॉस गवांने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन जोड़े. इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में कप्तान ओली पोप ने सबसे ज्यादा 154 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में ओली पोप ने दो छक्के और 19 चौके जड़े. पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 69.1 ओवरों में 325 रन बनाकर सिमट गई. ओली पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से मिलन प्रियनाथ रथनायके ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मिलन प्रियनाथ रथनायके के अलावा लाहिरु कुमारा, विश्व फर्नांडो और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने दो-दो विकेट चटकाए.

यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड:

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 93 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला. श्रीलंका की तरफ से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाकर नाबाद हैं. धनंजय डी सिल्वा के अलावा सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 64 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से ऑली स्टोन ने दो विकेट चटकाए. ऑली स्टोन के अलावा अपना पहला मैच खेल रहे जोश हल और क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े