England vs Sri Lanka, 2nd Test: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं श्रीलंका, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ओली स्टोन को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट का भी एलान हुआ है.

श्रीलंका (Photo Credit: ICC)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभालते हुए नजर आएंगे और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) करेंगे. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी. ENG vs SL, 2nd Test Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी के मैदान में उतरेगी श्रीलंका, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ओली स्टोन को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट का भी एलान हुआ है. मार्क वुड पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. अब दूसरे टेस्ट से पहले उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट ते लिए इंग्लैंड टीम ने मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर ओली स्टोन को शामिल किया हैं.

पिच रिपोर्ट:

लॉर्ड्स की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलती है. टेस्ट क्रिकेट में, इस पिच पर शुरुआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजों के लिए और बाद के दिनों में स्पिनरों के लिए मदद करती है. पिच के सूखने के बाद बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है, लेकिन चौथे और पांचवे दिन स्पिनरों को टर्न और उछाल मिल सकता है. इस पिच पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता हैं. इसलिए, लॉर्ड्स की पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक माना जाता है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने अभी तक 14 मैच ही खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम पांचवें पायदान पर है. श्रीलंका ने अब तक 5 टेस्ट खेल लिए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 2 मैच जीते और 3 गंवाए हैं. अभी श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 2 टेस्ट और खेले जाने हैं. जिसमें जीत हासिल कर दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की कोशिश करेगी.

पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को जोरदार टक्कर दी थी. श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने कमाल की शतकीय पारी खेली थी. एक समय तो ऐसा लग रहा था वह मुकाबला जीत लेंगे. दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम और बेहतर करना चाहेगी.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो और मिलन प्रियनाथ रथनायके.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड