ENG vs SL, 2nd Test Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी के मैदान में उतरेगी श्रीलंका, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ओली स्टोन को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. श्रीलंका के लिए इंग्लैंड को उसकी ही धरती पर हराना आसान नहीं होगा.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभालते हुए नजर आएंगे और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) करेंगे. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ओली स्टोन को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. श्रीलंका के लिए इंग्लैंड को उसकी ही धरती पर हराना आसान नहीं होगा. England vs Sri Lanka, 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर
पहले टेस्ट में जीत दर्ज करते ही इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई हैं. अब इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई हैं. अब तक इंग्लैंड एक बार भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाया था.
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अगस्त से खेला जाएगा. वहीं तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने अभी तक 14 मैच ही खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.
इस बीच, इंग्लैंड और श्रीलंका ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन में हमने इंग्लैंड के आठ और श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को चुना है. बता दें की इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट, क्रिस वोक्स जो रूट, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ और गस एटकिंसन पर काफी जिम्मेदारी होगी. वहीं श्रीलंका की ओर कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कामिंदु मेंडिस और प्रभात जयसूर्या कोहराम मचा सकते हैं. ऐसे में इन खिलाड़ी को आपको अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा रखने की कोशिश करनी हैं.
विकेटकीपर: बेन डकेट और जेमी स्मिथ.
बल्लेबाज: ओली पोप और हैरी ब्रूक.
ऑलराउंडर्स: क्रिस वोक्स, धनंजय डी सिल्वा, जो रूट, डैन लॉरेंस और कामिंदु मेंडिस.
गेंदबाज: प्रभात जयसूर्या और गस एटकिंसन.
कप्तान और उपकप्तान: क्रिस वोक्स और जो रूट.
ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्शन लाइन-अप: बेन डकेट (इंग्लैंड), जेमी स्मिथ (इंग्लैंड), ओली पोप (इंग्लैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), धनंजय डी सिल्वा (श्रीलंका), जो रूट (इंग्लैंड), डैन लॉरेंस (इंग्लैंड), कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका), प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका), गस एटकिंसन (इंग्लैंड).
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

