क्रिकेट

England vs Sri Lanka, 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अगस्त से खेला जाएगा. वहीं तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने अभी तक 14 मैच ही खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.

England vs Sri Lanka, 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभालते हुए नजर आएंगे और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) करेंगे. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ओली स्टोन को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. इस बीच दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं. England vs Sri Lanka, Head To Head Record In Test: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों की भिड़ंत में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच 37 टेस्ट खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका की टीम महज 8 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं. इनके अलावा 11 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. श्रीलंका ने इंग्लैंड की धरती पर सिर्फ 3 टेस्ट मैच जीते हैं और 9 टेस्ट में हार का सामना किया है. इस बीच 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.

श्रीलंका ने इंग्लैंड में जीते हैं 2 टेस्ट सीरीज

अब तक इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कुल 17 टेस्ट सीरीज में खेली गई हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 9 सीरीज अपने नाम किए हैं. जबकि श्रीलंका ने 5 टेस्ट सीरीज जीते हैं. इस बीच 3 सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई हैं. श्रीलंका ने इंग्लैंड की धरती पर अब 2 टेस्ट सीरीज जीती हैं और 5 हारे हैं. आखिरी बार साल 2014 में श्रीलंका ने इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज जीती थी.

श्रीलंका से इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में श्रीलंका के लिए पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ महेला जयवर्धने ने 23 मैचों में 58.21 की औसत के साथ 2,212 रन बनाए हैं. महेला जयवर्धने के अलावा पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 40.20 की औसत से 1,568 रन बनाए हैं. इन दोनों के अलावा दिग्गज आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने 46.19 की औसत के साथ 1035 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में एंजेलो मैथ्यूज ने 5 विकेट लिए हैं. वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने इंग्लैंड के खिलाफ 20.06 की औसत से 112 विकेट लिए हैं.

इंग्लैंड के लिए इन खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. एलिस्टर कुक ने श्रीलंका के खिलाफ 16 टेस्ट में 1,290 रन बनाए थे. एलिस्टर कुक के अलावा स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 11 मैचों में 58.88 की औसत के साथ 1,105 रन बनाए हैं. इस बीच जो रूट ने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाया है. गेंदबाजी में पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने श्रीलंका के खिलाफ 22.18 की औसत के साथ 58 विकेट लिए हैं. जेम्स एंडरसन के बाद इस लिस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड (33) और जैक लीच (28) हैं.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अगस्त से खेला जाएगा. वहीं तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने अभी तक 14 मैच ही खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम पांचवें पायदान पर है. श्रीलंका ने अब तक 5 टेस्ट खेल लिए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 2 मैच जीते और 3 गंवाए हैं. अभी श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 2 टेस्ट और खेले जाने हैं. जिसमें जीत हासिल कर दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की कोशिश करेगी.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

पहला टेस्ट: 21-25 अगस्त 2024, मैनचेस्टर (इंग्लैंड जीता)

दूसरा टेस्ट: 29 अगस्त-2 सितंबर 2024, लंदन

तीसरा टेस्ट: 6-10 सितंबर 2024, लंदन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).