England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Winner Prediction: पहले वनडे में श्रीलंका को हराकर जीत से आगाज कर पाएगी इंग्लैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका की टीम अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करती रही है, लेकिन इंग्लैंड को उसके घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा. वहीं इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज में जीत के साथ बढ़त बनाने की कोशिश करेगा.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match Winner Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. टी20 सीरीज में 3-0 की हार के बाद कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी तरफ हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), चारिथ असलांका (Charith Asalanka) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में कल होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका की टीम अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करती रही है, लेकिन इंग्लैंड को उसके घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा. वहीं इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज में जीत के साथ बढ़त बनाने की कोशिश करेगा. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेड टू हेड (ENG vs SL ODI Head To Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 79 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 38 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 37 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी बराबरी का रहा है.

श्रीलंकाई टीम टी20 सीरीज की हार को भुलाकर इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में कप्तान कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिल मिशारा और चारिथ असलांका से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं दासुन शनाका और कमिंदु मेंडिस भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां अच्छा कैरी और बाउंस देखने को मिलता है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट भी मिलता है. अगर गेंदबाज शुरुआत में विकेट नहीं चटका पाते हैं, तो बाद में बल्लेबाज़ जमकर रन बना सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

हैरी ब्रूक, जो रूट और जोफ्रा आर्चर पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं श्रीलंका के लिए कप्तान कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, चारिथ असलांका और दिलशान मदुशंका मैच का रुख बदल सकते हैं. कप्तान हैरी ब्रूक और दुश्मंथा चमीरा के बीच शुरुआती टक्कर काफी रोमांचक हो सकती है. वहीं जो रूट और वानिंदु हसरंगा की भिड़ंत भी मुकाबले का रुख तय कर सकती है. इसके अलावा कुसल मेंडिस और जोफ्रा आर्चर के बीच मुकाबला भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

ये टीम मार सकती है बाजी (ENG vs SL 1st ODI Match Winner Prediction)

टी20 सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. वनडे फॉर्मेट में भले ही आईसीसी रैंकिंग में श्रीलंका (6वें स्थान) इंग्लैंड (7वें स्थान) से एक पायदान ऊपर हो, लेकिन इंग्लैंड को अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा मिलेगा. हैरी ब्रूक, जो रूट, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं. वहीं श्रीलंका की टीम English कंडीशंस में ढलने के लिए संघर्ष करती दिखी है. टीम संतुलन, हालिया फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 60%

श्रीलंका की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 1st ODI Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), चारिथ असलांका, कमिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट