England vs South Africa, 1st ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 71 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 30 मैचों में जीत मिली हैं.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इसमें युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया है. सोनी बेकर इस घरेलू सेशन में शानदार प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहें हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हेडिंग्ले में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

फिलहाल इंग्लैंड की टीम 88 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में 8वें पायदान पर है. हैरी ब्रूक ने जब से कप्तानी का जिम्मा संभाला है तब से इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है. इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती है. इंग्लैंड के सभी युवा खिलाड़ी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं और उम्मीद है कि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करेगा.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम 98 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में छठे नंबर पर है. जब वनडे की बात आती है, तो दक्षिण अफ्रीका शानदार फॉर्म में है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को उसी की परिस्थितियों में 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया है. मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और दक्षिण अफ्रीका को आगामी मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए.

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (ENG vs SA 1st ODI Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SA 1st ODI Playing XI Update)

इंग्लैंड (ENG 1st ODI Playing XI Update): जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और सोनी बेकर.

दक्षिण अफ्रीका (SA 1st ODI Playing XI Update): एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 71 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 30 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. इसके अलावा एक मैच टाई पर समाप्त हुआ. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड