England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. आदिल राशिद के अलावा जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 153 रन बनाने थे.

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट के सुपर 8 में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट से करीबन बाहर हो गई. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स और कप्तान रिची बेरिंगटन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 42 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 152 रन बनाकर सिमट गई. स्कॉटलैंड की तरफ से कप्तान रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा 49 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रिची बेरिंगटन ने महज 32 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. रिची बेरिंगटन के अलावा सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने 33 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. आदिल राशिद के अलावा जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 153 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज भी बेहद निराशाजनक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान टॉम बैंटन ने 41 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. टॉम बैंटन के अलावा जैकब बेथेल ने 32 रन बटोरे.

वहीं, स्कॉटलैंड की टीम को ब्रैंडन मैकमुलेन ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन, ब्रैड करी, ओलिवर डेविडसन, माइकल लीस्क और ब्रैड व्हील ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. ब्रैंडन मैकमुलेन, ब्रैड करी, ओलिवर डेविडसन, माइकल लीस्क और ब्रैड व्हील के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी: 152/10, 19.4 ओवर (जॉर्ज मुन्से 4 रन, माइकल जोन्स 33 रन, ब्रैंडन मैकमुलेन 0 रन, रिची बेरिंगटन 49 रन, टॉम ब्रूस 24 रन, माइकल लीस्क 1 रन, मैथ्यू क्रॉस 8 रन, मार्क वॉट 2 रन, ओलिवर डेविडसन नाबाद 20 रन, ब्रैड करी 2 रन और ब्रैड व्हील 2 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 2 विकेट, सैम करन 1 विकेट, जेमी ओवरटन 1 विकेट, आदिल राशिद 3 विकेट और लियाम डॉसन 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 155/5, 18.2 ओवर (फिलिप साल्ट 2 रन, जोस बटलर 3 रन, जैकब बेथेल 32 रन, टॉम बैंटन नाबाद 63 रन, हैरी ब्रुक 4 रन, सैम करन 28 रन और विल जैक नाबाद 16 रन.)

स्कॉटलैंड की गेंदबाजी: (ब्रैंडन मैकमुलेन 1 विकेट, ब्रैड करी 1 विकेट, ओलिवर डेविडसन 1 विकेट, माइकल लीस्क 1 विकेट और ब्रैड व्हील 1 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\