क्रिकेट

England vs Australia 1st ODI Live Scorecard: पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 316 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं.

England vs Australia 1st ODI Live Scorecard: पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 316 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
बेन डकेट (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st Inning Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक (Harry Brook) को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 1971 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 156 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 88 में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 63 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 2 मैच टाई रहा है और 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया है. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. England vs Australia 1st ODI Live Scorecard: बेन डकेट के बाद विल जैक्स ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार; स्कोरबोर्ड पर एक नजर

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की पूरी टीम ने 49.4 ओवरों में 315 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 95 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी के दौरान बेन डकेट ने 11 चौके लगाए. बेन डकेट के अलावा विल जैक्स ने शानदार 62 रन बटोरे. इन दोनों के अलावा फिलिप साल्ट 17 रन, कप्तान हैरी ब्रूक 39 रन, जेमी स्मिथ 23 रन, लियाम लिविंगस्टोन 13 रन, ब्रायडन कार्से 2 रन, जैकब बेथेल 35 रन, जोफ्रा आर्चर 4 रन, मैथ्यू पॉट्स नाबाद 11 रन और आदिल रशीद 0 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा और मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. एडम ज़म्पा और मार्नस लाबुशेन के अलावा ट्रैविस हेड ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, मैथ्यू शॉर्ट और बेन द्वारशुइस को एक-एक विकेट मिले. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 316 रन बनाने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).