England U19 vs India U19, 3rd Youth ODI Match 2025 Scorecard: इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 269 रनों का टारगेट, थॉमस रेव और बेन डॉकिन्स ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और 40-40 ओवर खेलने का फैसला किया गया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

Photo Credits: @Instant News-X (formerly Twitter)

England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team, 3rd Youth ODI Match 2025 1st Inning Scorecard Update: इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की युथ वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का तीसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थम्प्टन (Northampton) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने भारत की अंडर-19 टीम को नॉर्थैम्पटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक विकेट से हरा दिया था. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. ऐसे में यह तीसरा मैच निर्णायक रहेगा और दोनों टीमें इसे जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कमान थॉमस रेव (Thomas Rew) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Sri Lanka vs Bangladesh, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 245 रनों का लक्ष्य, चरित असलांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दूसरे मैच में भारत के गेंदबाज़ 20 रन का बचाव करते हुए आखिरी तीन ओवर में असफल रहे. अंतिम दो ओवर में 12 रन और दो विकेट बाकी थे, लेकिन वे दबाव में आ गए और इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने जीत छीन ली. गेंदबाज़ी यूनिट को अब संयम और रणनीति दोनों में सुधार करना होगा. सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवर में 10 विकेट पर 290 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए विहान मलहोत्रा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने थॉमस रियू की कप्तानी पारी की मदद से 49.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 291 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इंग्लैंड अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और 40-40 ओवर खेलने का फैसला किया गया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट खोकर 268 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से थॉमस रेव ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान थॉमस रेव ने 44 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए. थॉमस रेव के अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने 62 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को विहान मल्होत्रा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कनिष्क चौहान के अलावा विहान मल्होत्रा, नमन पुष्पक और दीपेश देवेन्द्रन ने विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 40 ओवर में 269 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 268/6, 40 ओवर (बेन डॉकिंस 62 रन, इसाक मोहम्मद 41 रन, बेन मेयस 31 रन, रॉकी फ्लिंटॉफ 16 रन, थॉमस रीव नाबाद 76 रन, जोसेफ मूरेस 0 रन, राल्फी अल्बर्ट 21 रन और सेबेस्टियन मॉर्गन 10 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (कनिष्क चौहान 3 विकेट, विहान मल्होत्रा ​​1 विकेट, नमन पुष्पक 1 विकेट और दीपेश देवेन्द्रन 1 विकेट).

Share Now

Tags

2nd test ind vs eng Ayush Mhatre Birmingham Weather Edgbaston Weather England U19 National Cricket Team England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team 3rd ODI Scorecard England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team Live Match England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team Score England U19 National Cricket Team vs India U19 National Cricket Team Scorecard England U19 vs India U19 England U19 vs India U19 Live Score England U19 vs India U19 Live Score Update England U19 vs India U19 Live Streaming In India England U19 vs India U19 Live Toss England U19 vs India U19 Scorecard England vs India How To Watch England U19 vs India U19 India U19 National Cricket Team India vs England 2nd Test Thomas Rew आयुष म्हात्रे इंग्लैंड इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 कैसे देखें इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 लाइव मैच कैसे देखें इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19 स्कोरकार्ड इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टीम इंडिया थॉमस रेव भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\