England's XI For 1st Test vs India: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स की वापसी

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले(Headingley) में खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले(Headingley) में खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जो रूट, बेन डकेट, ओली पोप जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ों के साथ-साथ हैरी ब्रूक और विकेटकीपर जैमी स्मिथ जैसे युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें: विराट कोहली से राहुल द्रविड़ तक, इन कप्तानों ने इंग्लैंड में किया है राज, देखिए इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में सबसे सफल भारतीय कप्तानों की सूची

वहीं गेंदबाज़ी विभाग में शोएब बशीर, जोश टंग, ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स को जगह दी गई है. वॉरविकशायर के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. उनकी वापसी से इंग्लैंड को गेंद और बल्ले दोनों में गहराई मिलेगी.

डरहम के तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स अब तक पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 टेस्ट खेल चुके हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब वह घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे. उनकी मौजूदगी इंग्लैंड की पेस यूनिट को मजबूती देगी. टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि ओली पोप को एक बार फिर तीसरे नंबर पर मौका मिलेगा, जबकि जैकब बेटेल को टीम में जगह नहीं मिली है.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

Share Now

Tags

1st Test Ben Stokes (captain) Brydon Carse Brydon Carse Test debut Chris Woakes Chris Woakes comeback ENG vs IND ENG vs IND 2025 England England cricket team england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England playing XI England Test Team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 1st Test Leeds IND vs ENG 2025 IND vs ENG पहला टेस्ट लीड्स India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India vs England India vs England 1st Test 2025 india vs england test 2025 India vs England Test Series 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jamie Smith wicketkeeper Jasprit Bumrah Kapil Dev playing XI Probable playing XI of Indian team Rishabh Pant Shubman Gill Sourav Ganguly Team India Team India England tour WTC 2025-27 इंग्लैंड इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड टेस्ट टीम इंग्लैंड प्लेइंग XI इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड में भारत की जीत इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत कपिल देव क्रिस वोक्स क्रिस वोक्स की वापसी जसप्रीत बुमराह जेमी स्मिथ विकेटकीपर टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा पहले टेस्ट प्लेइंग इलेवन बेन स्टोक्स (कप्तान) ) ब्रायडन कार्स ब्रायडन कार्स टेस्ट डेब्यू ब्रैडेन कार्स भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

\