Eng vs Aus 1st Test 2023 Day 2 Live Streaming: एशेज सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजो के बाद गेंदबाजो पर बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन करना चाहेंगे वापसी, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल

भारतीय प्रशंसक इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन की सोनी के ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि, प्रशंसकों को इसे एक्सेस करने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

Eng vs Aus 1st Test 2023 Day 2 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत आज से हुआ हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गवांए 14 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर आठ और उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की थी. इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम 379 रन आगे है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0; इंग्लैंड 379 रन आगे

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए. इससे पहले एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग इलेवन से मिचेल स्टार्क को बाहर कर दिया है. मिचेल स्टार्क की जगह पर पर जोश हेजलवुड को शामिल किया है.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा? (दिनांक, समय और स्थान)

17 जून (शनिवार) से एशेज के हाई-वोल्टेज पहले टेस्ट में इंग्लैंड के साथ पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भारतीय समयनुसार दोपहर 03:30 बजे से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 1 टेस्ट पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 1 टेस्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा भारत में प्रसारित किया जाएगा क्योंकि वे भारत में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारक हैं. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज पहले टेस्ट का भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी/एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 1 टेस्ट पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारतीय प्रशंसक इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन की सोनी के ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि, प्रशंसकों को इसे एक्सेस करने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Scorecard: लीड्स में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 322 रनों का लक्ष्य, कुसल मेंडिस ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Score Update: लीड्स में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट