ENG W vs SA W ICC Women’s World Cup 2025 Scorecard: इंग्लैंड महिला टीम की खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम! दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर महिला विश्व कप में दर्ज की धमाकेदार जीत, देखें मैच का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 10 विकेट से रौंदकर जोरदार जीत दर्ज की हैं. महिला विश्व कप के इस चौथे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 20.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई.

England Women(Photo Credit: X/@englandcricket)

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप(ICC Womens World Cup) 2025 का तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर(शुक्रवार) को गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला गया. जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 10 विकेट से रौंदकर जोरदार जीत दर्ज की हैं. महिला विश्व कप के इस चौथे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 20.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिन्सी स्मिथ ने सिर्फ 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं, उनके अलावा नत स्किवर-ब्रंट ने 3 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि चार्ली डीन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केवल सीनालो जाफ्टा (22 रन, 36 गेंद) ही थोड़ी देर टिक सकीं, बाकी बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए,

70 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाजों ने कोई गलती नहीं की, एमी जोन्स ने नाबाद 40 रन बनाए, जबकि टैमसिन ब्यूमोंट 21 रन पर नाबाद रहीं. इंग्लैंड ने 14.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 73 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका को अब अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, वरना उनकी अभियान की राह मुश्किल हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट