ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल
इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर इतिहास बदलने के इरादे से उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए सातवां खिताब जीतने की कोशिश करेगा. ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े फाइनल से कम नहीं होगा.
How To Watch England Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Final Match Live Streaming And Telecast Details: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground), लंदन (London) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही हैं और ग्रुप चरण से लेकर सेमीफाइनल तक अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक खिताबी मुकाबले की उम्मीद है. इंग्लैंड की कमान नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) संभाल रही हैं. यह भी पढ़ें: ENG-W vs AUS-W Final Stats: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानें कितनी बार जीता है खिताब
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2026 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

