Eng vs SL 2nd Test Day 1 Scorecard: पहली पारी में इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाई, 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की कमान ओली पोप के हाथों में हैं, जबकि श्रीलंका की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा संभाल रहे हैं.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) के हाथों में हैं, जबकि श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) संभाल रहे हैं. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस बीच श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहली पारी में टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 82 रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जो रूट 29 रन और हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी में इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाई:
What a start for Sri Lanka in the second Test 👏
- They removed England’s top three batters before lunch 🏏
Scorecard: https://t.co/AqmpkSvv1m#cricket #ENGvSL #SriLankaCricket #CricketTwitter pic.twitter.com/qYkKng0YEX
— CricketTimes.com (@CricketTimesHQ) August 29, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

