Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: फाफ डू प्लेसिस ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले मुकाबले में आज यानि गुरुवार को लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) का सामना दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ है.
Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले मुकाबले में आज यानि गुरुवार को लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) का सामना दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
बता दें कि इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम ने शानदार वापसी की और 9 विकेट से मैच जीता.
वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम अफ्रीका ने अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हराया था. अफ्रीका का दूसरा अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
टीमें इस प्रकार है-
इंग्लैंडः इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोए रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स.
दक्षिण अफ्रीकाः फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एडिन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, रासी वैन डेर डुसैन, कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, आंदिले फेहुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

