ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की पहली जीत के बाद दिग्गजों ने दी ये प्रतिक्रियाएं

इंग्लैंड के सुपर ओवर में चैंपियन बनने के बाद ट्विटर पर काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली, आइए जानते हैं इस मैच के बाद किसने क्या कहा-

वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में आज लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में इंग्‍लैंड (England) की टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल करते हुए पहली बार विश्व कप खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है.

बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज लॉर्ड्स के मैदान में रोमांचक मुकबला हुआ. मैच सुपर ओवर में पहुंचा मगर वहां भी फैसला टाई के रूप में निकला. ज्यादा चौकों के आधार पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी. इंग्लैंड की टीम ने कीवी टीम के मुकाबले में 6 चौकें ज्यादा लगाए थे.

यह भी पढ़ें-ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पहली बार बना विश्व विजेता, सुपर ओवर के बाद हुआ फैसला

इंग्लैंड इससे पहले साल 1992 में विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी मगर उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो पिछली बार भी कीवी टीम फाइनल में पहुंची थी मगर जीतने में सफल नहीं हुई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था.

इंग्लैंड के सुपर ओवर में चैंपियन बनने के बाद ट्विटर पर काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली, आइए जानते हैं इस मैच के बाद किसने क्या कहा-

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: सचिन तेंदुलकर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से रूट-विलियमसन भी चूके

बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर बल्लेबाज बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है. वहीं इस वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें