ENG vs IND 4th Test Day 3: भारतीय खिलाड़ियों ने ओवल टेस्ट के तीसरे दिन लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, यहां पढ़ें सब एक नजर में

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चूका है. आज का मुकाबला खराब रोशनी की वजह से करीब एक घंटे पहले रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने खेल रोके जानें तक तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा और केएल राहुल (Photo Credits: Twitter)

लंदन, 4 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चूका है. आज का मुकाबला खराब रोशनी की वजह से करीब एक घंटे पहले रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने खेल रोके जानें तक तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 37 गेंद में चार चौके की मदद से 22 और ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 33 गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अबतक मेजबान टीम के उपर 171 रनों की बढ़त हासिल की है. ओवल टेस्ट के तीसरे दिन कई प्रमुख रिकॉर्ड बनें जो इस प्रकार हैं-

- भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आठवां शतक जड़ा.

यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly और MS Dhoni में कौन है बेस्ट कैप्टन? Virender Sehwag ने दिया सटीक जवाब

- रोहित शर्मा का इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में यह पहला शतक है.

- रोहित दुनिया के पहले विदेशी क्रिकेटर हैं जिहोने इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है.

- रोहित शर्मा (9) इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह खास रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (8) के नाम दर्ज था.

- रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

- चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया.

- चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व किवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (6453) को पीछे छोड़ दिया है. पुजारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 6494 रन दर्ज है.

- केएल राहुल (KL Rahul) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन (2315) को पीछे छोड़ा है. राहुल के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 2321 रन दर्ज है.

- इसके अलावा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज इयान बेल (7727) और माइकल आथर्टन (7728) को पीछे छोड़ा है. कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 7743 रन दर्ज है.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: इस दिग्गज खिलाड़ी ने टीम इंडिया को जीत के लिए दिया ये मूल मंत्र, यहां पढ़ें पूरी खबर

- विराट कोहली देश से बाहर 4000 प्लस रन बनाने वाले छठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. देश के लिए भारत से बाहर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने देश से बाहर 8705 रन बनाए हैं.

बता दें भारत के लिए ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (127), केएल राहुल (46) और चेतेश्वर पुजारा (61) हैं. मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने दो और जेम्स एंडरसन ने एक सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी