ENG vs IND 2nd Test 2021: दूसरे टेस्ट में इस स्टार खिलाड़ी का पत्ता कटना तय, इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच लंदन स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इससे पहले इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, लेकिन लगभग हर दिन मैदान में बारिश की वजह से इस मैच का नतीजा नहीं निकल सका.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

लंदन, 11 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच लंदन (London) स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जाएगा. इससे पहले इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला गया, लेकिन लगभग हर दिन मैदान में बारिश की वजह से इस मैच का नतीजा नहीं निकल सका. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करे. ऐसे में हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरें. बात करें दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया किन 11 सदस्यीय खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है, तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

रोहित शर्मा और केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत:

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) नजर आ सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने नॉटिंघम टेस्ट की पहली एवं दूसरी पारी में टीम को सधी शुरुआत दी थी. पिछले टेस्ट मैच में राहुल ने जहां दोनों पारियों में 84 एवं 26 रन बनाए, वहीं शर्मा ने पहली पारी में 36 और दूसरी इनिंग में नाबाद 12 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Cricket in Olympics? जब कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला गया था क्रिकेट, जानें किसे मिला था गोल्ड

इस प्रकार हो सकता है मध्यक्रम:

लॉर्ड्स टेस्ट में मध्यक्रम की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत के कंधो पर रहेगी. पहले टेस्ट में पुजारा (4), कोहली (0) और रहाणे (5) बल्ले से बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए थे. वहीं पंत (25) भी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मैदान में ज्यादा देर टिक नहीं पाए और ओली रॉबिन्सन का शिकार बनें. इन खिलाड़ियों से उम्मीद रहेगी कि वह अपने इस निराशानजक प्रदर्शन को पीछे छोड़ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

वहीं भारतीय टीम के 32 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पहली पारी में 86 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह गेंदबाजी के दौरान मैदान में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. ऐसे में कप्तान विराट कोहली बतौर विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मैदान में उतार सकते हैं. अश्विन बेहतरीन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए अबतक फायदेमंद साबित हुए हैं.

इस प्रकार हो सकती है गेंदबाजी क्रम:

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है. इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर का खेलना कन्फर्म नजर आ रहा है. बुमराह ने पहले टेस्ट में जहां कुल नौ विकेट चटकाए, वहीं शमी और ठाकुर ने क्रमशः चार-चार और सिराज ने तीन सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुसीबतें, दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने की वापसी

इस प्रकार हो सकती है प्लेइंग एलेवेन:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी