पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: बाबर आजम और शादाब खान के दम पर पाकिस्तान ने 3-0 से जीती सीरीज

बाबर आजम (79) और शादाब खान (3/30) के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 47 रनों से हरा दिया.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाडी (Photo Credit: Getty Images)

दुबई: बाबर आजम (79) और शादाब खान (3/30) के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 47 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में केवल तीन विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया.

इसमें आजम के अलावा मोहम्मद हाफीज ने भी 53 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और न्यूजीलैंड को 167 रनों का स्कोर दिया. न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में पाकिस्तान के खिलाफ कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दो विकेट लिए, वहीं लॉकी फग्र्यूसन को एक सफलता मिली. यह भी पढ़ें-पाकिस्तान के इस दिग्गज पूर्व कप्तान ने वनडे फार्मेट से लिया सन्यास

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से कमजोर नजर आई. इस पारी में टीम के लिए सबसे अधिक रन कप्तान केन विलियमसन (60) ने बनाए. इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया.

न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने में शादाब के अलावा पाकिस्तान के लिए वकास मकसूद, इमाद वसीम ने दो-दो विकेट और फहीम अशरफ ने एक विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. आजम को प्लेयर ऑफ द मैच और हफीज को प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड