Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Toss Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था जिसे होम टीम ने 180 रनों का स्कोर डिफेंड करके दिल्ली कैपिटल्स से 59 रनों से जीता था.
दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने पहले मैच में विरोधी टीम को 141 रनों पर ही रोक दिया था और फिर एक शानदार चेस किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के टॉस का महत्व
टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है. पहली पारी का औसत स्कोर 171 रहता है, लेकिन मैच के बीच में पिच स्पिनरों के लिए धीमी हो जाती है. अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है; यहां खेले गए 97 मैचों में से 50 में चेज करने वाली टीम जीती है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस में कौन होगा टॉस का बॉस? (DC vs MI Toss Winner Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए 37 टी20 मुकाबलों में टॉस को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 18 बार टॉस जीता है, जबकि मुंबई इंडियंस को 14 बार सफलता मिली है. आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस जीत सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs MI 8th T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY