Delhi Capitals Beat Royal Challengers Bengaluru, WPL 2025 14th Match Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदा, शैफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें RCB W बनाम DC W मैच का स्कोरकार्ड
लक्ष्य का पीछे करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Delhi Capitals (WPL), Womens Premier League 2025 14th Match Scorecard: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने दो पॉइंट्स हासिल कर सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई हैं. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने पांच मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है, जबकि आरसीबी ने छह में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर मौजूद है. RCB vs DC, WPL 2025 14th Match Scorecard: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 148 रनों का टारगेट, एलिस पेरी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
यहां देखें RCB W बनाम DC W मैच का स्कोरकार्ड:
Brilliant batting performance from Jess Jonassen & Shafali Verma 🔥🏏#women #cricket #JessJonassen #ShafaliVerma #WPL2025 #RCBvDC pic.twitter.com/a1Vv6D7zuh
— CricketTimes.com (@CricketTimesHQ) March 1, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद डेनिएल व्याट-हॉज और एलिस पेरी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 के पार ले गए.
आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एलिस पेरी ने 47 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाई. एलिस पेरी के अलावा राघवी बिस्ट ने 33 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को स्टार तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे और नल्लापुरेड्डी चरणी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. शिखा पांडे और नल्लापुरेड्डी चरणी के अलावा मैरिज़ेन कप्प ने एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने थे.
लक्ष्य का पीछे करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान शैफाली वर्मा ने 43 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाई. शैफाली वर्मा के अलावा जेस जोनासेन ने नाबाद 61 रन बटोरे.
वहीं, आरसीबी की टीम को स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. आरसीबी की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. रेणुका सिंह ठाकुर के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
आरसीबी की बल्लेबाजी: 147/5, 20 ओवर (स्मृति मंधाना 8 रन, डेनिएल व्याट-हॉज 21 रन, एलिस पेरी नाबाद 60 रन, राघवी बिस्ट 33 रन, कनिका आहूजा 2 रन, ऋचा घोष 5 रन और जॉर्जिया वेयरहैम नाबाद 12 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (शिखा पांडे 2 विकेट, मैरिज़ेन कप्प 1 विकेट और नल्लापुरेड्डी चरणी 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 151/1, 15.3 ओवर (मेग लैनिंग 2 रन, शैफाली वर्मा नाबाद 80 रन और जेस जोनासेन नाबाद 61 रन.)
आरसीबी की गेंदबाजी: (रेणुका सिंह ठाकुर 1 विकेट, 1 विकेट)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

