Delhi Beat Hyderabad, IPL 2025 10th Match Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, फाफ डु प्लेसिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहली बड़ी कामयाबी अभिषेक शर्मा के रूप में मिली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मिशेल स्टार्क के अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने थे.
Delhi Capitals Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, IPL 2025 10th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 10वां मुकाबला आज यानी 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम (DC) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम (SRH) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar patel) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. DC vs SRH, IPL 2025 10th Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 164 रनों का टारगेट, अनिकेत वर्मा और मिशेल स्टार्क ने किया धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
यहां देखें DC बनाम SRH मैच का स्कोरकार्ड:
Match 10.Delhi Capitals Won by 7 Wicket(s) https://t.co/L4vEDKzthJ #DCvSRH #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 110 के पार लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 163 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अनिकेत वर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अनिकेत वर्मा ने 41 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए. अनिकेत वर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 32 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहली बड़ी कामयाबी अभिषेक शर्मा के रूप में मिली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मिशेल स्टार्क के अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 16 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फाफ डु प्लेसिस ने 27 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. फाफ डु प्लेसिस के अलावा जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 रन बनाए.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीशान अंसारी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जीशान अंसारी ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. जीशान अंसारी के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 163/10, 18.4 ओवर (अभिषेक शर्मा 1 रन, ट्रैविस हेड 22 रन, ईशान किशन 2 रन, नितीश कुमार रेड्डी 0 रन, अनिकेत वर्मा 74 रन, हेनरिक क्लासेन 32 रन, अभिनव मनोहर 4 रन, पैट कमिंस 2 रन, वियान मूल्डर 9 रन, हर्षल पटेल 5 रन और मोहम्मद शमी नाबाद 1 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मिशेल स्टार्क 5 विकेट, मोहित शर्मा 1 विकेट और कुलदीप यादव 3 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 166/3, 16 ओवर (जेक फ्रेजर-मैकगर्क 38 रन, फाफ डु प्लेसिस 50 रन, अभिषेक पोरेल नाबाद 34 रन, केएल राहुल 15 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 21 रन.)
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (जीशान अंसारी 3 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

