DDCA की वार्षिक आम बैठक में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की हुई वार्षिक आम बैठक में आज अरुण जेटली स्टेडियम में तल्ख तकरार के बीच कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गईं. सुचना के अनुसार इस अहम बैठक में पहले से ही झड़प की आशंका जताई जा रही थी, इसलिए अधिकारियों ने वार्षिक आम बैठक को कैमरे की निगरानी में कराने का फैसला लिया. हालांकि इसका कोई असर लोगों पर नहीं पड़ा.

DDCA की वार्षिक आम बैठक में हुई हाथापाई (Photo Credits: ANI/Twitter)

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (Delhi and Districts Cricket Association) की हुई वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) में आज अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में तल्ख तकरार के बीच कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गईं. सुचना के अनुसार इस अहम बैठक में पहले से ही झड़प की आशंका जताई जा रही थी, इसलिए अधिकारियों ने वार्षिक आम बैठक को कैमरे की निगरानी में कराने का फैसला लिया. हालांकि इसका कोई असर लोगों पर नहीं पड़ा.

बता दें कि इस अहम बैठक में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति दीपक वर्मा (Deepak Verma) को अपना नया लोकपाल घोषित किया है. दीपक वर्मा को बदर दुरेज अहमद की जगह पर नया लोकपाल नियुक्त किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- DDCA का ऐलान, अब अरुण जेटली के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

वहीं टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने वार्षिक आम बैठक के दौरान हुई हाथापाई की वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए इस शर्मनाक बताया है. गंभीर ने इस धक्का-मुक्की में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ये भी कहा कि इस बवाल में जो अधिकारी शामिल थे, उन पर सख्त फैसला लेने की दरकार है और उन्हें आजीवन बैन लगा देना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान