DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स महिला की टीम का आगाज निराशाजनक रहा रहा और सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग और फोबे लीचफील्ड ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 47 रन तक लेकर गए.

दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 7th Match Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स की टीमें अपने अभियान की शुरूआत कर ली हैं. दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पिछला मैच हार चुकी है और अब वह इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि यूपी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर सके. वहीं यूपी वॉरियर्ज की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर आत्मविश्वास में है और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली जीत भी दर्ज करेगी, क्योंकि इस मैदान पर दोनों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला दिल्ली ने जीता था. लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. दोनों टीमें जीत की तलाश में होंगी और फैंस को एक हाई-इंटेंसिटी मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs UP Warriorz Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स महिला की टीम का आगाज निराशाजनक रहा रहा और सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग और फोबे लीचफील्ड ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 47 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स महिला की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 154 रन बनाए. यूपी वारियर्स महिला की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाए. मेग लैनिंग के अलावा हरलीन देयोल ने रिटायर्ड हर्ट 47 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स महिला की टीम को मारिज़ैन कप्प ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स महिला की ओर से मारिज़ैन कप्प और शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मारिज़ैन कप्प और शैफाली वर्मा के अलावा स्नेह राणा, नंदनी शर्मा और श्रीचरणी ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स महिला की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

यूपी वारियर्स महिला की बल्लेबाजी: 154/8, 20 ओवर (किरण नवगिरे 0 रन, मेग लैनिंग 54 रन, फोएबे लिचफील्ड 27 रन, हरलीन देयोल रिटायर्ड हर्ट 47 रन, श्वेता सहरावत 11 रन, क्लो ट्रायॉन 1 रन, सोफी एक्लेस्टोन 3 रन, दीप्ति शर्मा रन, आशा शोभना जॉय रन, शिखा पांडे रन और क्रांति गौड़ रन.)

दिल्ली कैपिटल्स महिला की गेंदबाजी: (मारिज़ैन कप्प 2 विकेट, शैफाली वर्मा 2 विकेट, स्नेह राणा 1 विकेट, नंदनी शर्मा 1 विकेट और श्रीचरणी 1 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल