DC vs RCB, WPL 2026 15th Match Prediction: वडोदरा में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
आज के मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Womens Premier League 2026 15th Match Winner Prediction: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग प्लेऑफ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सभी डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. दिल्ली ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी की है, लेकिन अजेय आरसीबी को हराना बड़ी चुनौती होगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB W vs DC W, WPL 2026 15th Match Preview: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
आज के मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (DC-W vs RCB-W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (DC-W vs RCB-W Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की जीत की संभावना: 55%
दिल्ली कैपिटल्स महिला महिला की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC-W vs RCB-W 15th Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाना काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, एलेना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2026 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

