DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 35th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 35वां मुकाबला 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 3 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से 25 अप्रैल को होगा. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और तीन में हार झेली है. वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने पांच मुकाबले जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है. अब दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (DC vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को भी 17 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच रद्द रहा था और एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (DC vs PBKS Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालिया फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए पंजाब किंग्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 45%

पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 55%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs PBKS 35th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान