DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पंजाब किंग्स की टीम को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 265 रन बनाने थे.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 35th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है, जबकि पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज शानदार निराशाजनक रहा और महज 28 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 248 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 264 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 152 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने महज 67 गेंदों पर 16 चौके और नौ छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा नितीश राणा ने 91 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 265 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 6.9 ओवर में 126 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पंजाब किंग्स की टीम ने महज 18.5 में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 76 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने महज 26 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्के लगाए. प्रभसिमरन सिंह के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रन बटोरे.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कप्तान अक्षर पटेल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल और विप्रराज निगम ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 264/2, 20 ओवर (केएल राहुल नाबाद 152 रन, पथुम निसांका 11 रन, नितीश राणा 91 रन और डेविड मिलर नाबाद 3 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 1 विकेट और जेवियर बार्टलेट 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 265/4, 18.5 ओवर (प्रभसिमरन सिंह 76 रन, प्रियांश आर्य 43 रन, कूपर कोनोली 17 रन, श्रेयस अय्यर नाबाद 71 रन, नेहल वढेरा 25 रन, शशांक सिंह नाबाद 19 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (अक्षर पटेल 1 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट और विप्रराज निगम 1 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू