DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. पृथ्वी शॉ और केएल राहुल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 35th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है और जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (DC vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को भी 17 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच रद्द रहा था और एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. पृथ्वी शॉ और केएल राहुल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Cricket Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को भी इस पिच से मदद मिलती है और वे बीच के ओवरों में असर डाल सकते हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (DC vs PBKS Key Players To Watch Out): दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और नितीश राणा बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं कुलदीप यादव और मुकेश कुमार गेंदबाजी में प्रभाव डाल सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर सभी की नजरें रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (DC vs PBKS Mini Battle): केएल राहुल और अर्शदीप सिंह के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव के बीच टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 35वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (DC vs PBKS 35th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (DC vs PBKS 35th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch DC vs PBKS 35th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs PBKS 35th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड